गलती हो गई सर ….

ट्रेफिक पुलिस वाले ने एक बाइक सवार लड़के को सिग्नल तोड़ते हुए पकड़ लिया.

पुलिस वाला (चालान बुक निकालते हुए ) – चल नाम बोल …

लड़का – गलती हो गई सर …. !

पुलिस वाला – नाम बोल ….

लड़का – माफ कर दो सर … दोबारा ऐसा नहीं करूँगा ….

पुलिस वाला – नाम बोल ….

लड़का – प्लीज सर … इस बार जाने दो … आगे से ध्यान रखूंगा …

पुलिस वाला – नाम बोल …

लड़का – आदिमूलन गजपुरन्दर करिकालन त्रिकुलावात्ती वेंकटेश्वर स्वामी ….

पुलिस वाला (चालान बुक बंद करते हुए ) – चल अभी निकल …. आगे से रेड लाइट का ध्यान रखना !!!